फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra appeared in bhadohi court in rape case of singer

Bhadohi News: गायिका से दुष्कर्म मामले में कोर्ट में पेश हुए पूर्व विधायक विजय मिश्र, पीड़िता के बयान पर हुई जिरह

Sat, 04 Jun 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Jun 2022 06:56 PM IST
सार

वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में शनिवार को पूर्व विधायक और उनके भतीजे को कोर्ट में पेश किया गया। जहां एक घंटे से अधिक समय तक जिरह चली। 

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra appeared in bhadohi court in rape case of singer
विजय मिश्र की पेशी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके भतीजे विकास मिश्र को एमपी एमएलए अपर जिला जज तृतीय ज्ञानेंद्र सिंह की अदालत में शनिवार को पेश किया गया। न्यायालय में पीड़िता के बयान पर जिरह हुई। पूर्व विधायक की जिरह पूरी हो गई, जबकि भतीजे विकास के मामले में शुरू होगी। 

विज्ञापन


18 अक्तूबर 2020 को गायिका ने गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया है कि विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्र और भतीजे विकास मिश्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस समय में विजय मिश्र इस आरोप में आगरा जेल और विकास ज्ञानपुर जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व विधायक और उनके भतीजे को कोर्ट में पेश किया गया। जहां एक घंटे से अधिक समय तक जिरह चली। पूर्व विधायक के अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला और आनंद शुक्ला ने बताया कि जिरह पूरी हो गई है। विकास मिश्र के मामले में आठ जून तक जिरह पूरी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति हड़पने के मामले 8 जून को पेशी

उन्होंने बताया कि आठ जून को रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में पूर्व विधायक की पेशी होगी। पीड़िता के अधिवक्ता लल्लन यादव, तेज बहादुर यादव और मनोज पांडेय ने बहस-पैरवी की। दूसरी ओर पूर्व विधायक के आने की सूचना पर समर्थक न्यायालय पहुंच गए, हालांकि किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed