फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA appeared in court in rape case

दुष्कर्म मामले में कोर्ट में पेश हुए पूर्व विधायक

Fri, 06 May 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Former MLA appeared in court in rape case
ज्ञानपुर (भदोही)। वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए। करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के बाद अगली तिथि 11 मई तय की गई। पीड़िता ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर सुनवाई जल्द पूरी करने की मांग की। रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित दर्जन भर से अधिक मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में निरुद्ध हैं। वाराणसी की गायिका के साथ दुष्कर्म के मामले में उनके खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। अब मामले में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे एडीजे तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट ज्ञानेंद्र सिंह की अदालत में पूर्व विधायक विजय मिश्र पेश हुए। करीब दो घंटे तक चली बहस में दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपने तर्क प्रस्तुत किए। दुष्कर्म पीड़िता ने मामले की सुनवाई जल्द पूरी करने के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया। पूर्व विधायक के अधिवक्ता हंसराम शुक्ला की अपील पर कोर्ट ने अगली तिथि तय की। पीड़िता के अधिवक्ता लल्लन यादव, तेज बहादुर यादव और मनोज पांडेय ने बहस-पैरवी की। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक के आने की सूचना पर समर्थक न्यायालय पहुंच गए, हालांकि किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed