फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   former Bahubali MLA Vijay Mishra, property worth 10 crore 20 lakhs purchased in son's name seized

Bhadohi: सपा के पूर्व विधायक विजय मिश्र पर एक और वार, बेटे के नाम खरीदी 10 करोड़ 20 लाख की संपत्ति जब्त

Wed, 14 Dec 2022 01:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 14 Dec 2022 01:56 PM IST
सार

सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके करीबियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। आगरा जेल में बंद विजय मिश्र पर हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, संपत्ति हड़पने जैसे 83 मुकदमें दर्ज हैं। अब तक जिला प्रशासन उसकी 70 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त कर चुका है। 

विज्ञापन
former Bahubali MLA Vijay Mishra, property worth 10 crore 20 lakhs purchased in son's name seized
पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके करीबियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। जिला प्रशासन अवैध धन से अर्जित संपत्ति को लगातार कुर्क कर रहा है। बुधवार को पुलिस ने बाहुबली पूर्व विधायक के पुत्र विष्णु मिश्र की मध्यप्रदेश में स्थित जमीन को कुर्क कर दिया। कुर्क होने वाली जमीन की अनुमानित कीमत 10 करोड़ 20 लाख रुपये है। जिला कारागार में बंद विष्णु मिश्र पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है।

विज्ञापन

सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके करीबियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। आगरा जेल में बंद विजय मिश्रा पर हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, संपत्ति हड़पने जैसे 83 मुकदमें दर्ज हैं। अब तक जिला प्रशासन उसकी 70 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त कर चुका है। बुधवार को जिले की पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस व राजस्व टीम के सहयोग से एमपी के रीवा जिले में हनुमना तहसील के बिरादेई गांव में 3.366 हेक्टेयर (आठ एकड़ 30 डिसमिल) भूमि को जब्त कर लिया गया। आरोप था कि विष्णु मिश्रा उक्त संपत्ति को उसने अपने अपराधिक क्रिया कलाप से अर्जित धन से खरीदा था। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने उक्त जमीन को कुर्क करने का आदेश दिया था। कुर्क होने वाली जमीन की कीमत 10 करोड़ 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद गैंगेस्टर विजय मिश्रा के पुत्र विष्णु मिश्रा की मध्यप्रदेश के रीवा जिले में स्थित जमीन को धारा 14 (1) गिरोहबंद एवं सामाजिक क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क कर दिया गया है। जमीन की अनुमानित कीमत 10 करोड़ 20 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed