फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Forest Department has failed to remove the tree that fell on the RRC five months ago.

Bhadohi News: पांच माह से आरआरसी पर गिरा पेड़ अब तक नहीं हटा सका वन विभाग

Wed, 14 Oct 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Forest Department has failed to remove the tree that fell on the RRC five months ago.
महुआरी आरआरसी सेंटर पर गिरा विशाल पेड़। संवाद
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के महुआरी ग्रामसभा में बने आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) पर गिरा यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ पांच महीने बाद भी नहीं हटाया जा सका है। 13 मई को आई आंधी से महुआरी ग्रामसभा में स्थित आरआरसी पर यूकेलिप्टस (सफेदा) का विशाल पेड़ गिर गया था। इससे सेंटर के टिनशेड और दीवार को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

घटना के बाद तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग को पेड़ हटवाने के लिए सूचना दी थी। इसके बावजूद पांच महीने से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी सेंटर से पेड़ नहीं हटाया जा सका है। महुआरी गांव के प्रशासक रमेश मिश्रा ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पेड़ हटवाने का निर्देश जारी होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि गांव के प्रशासक के द्वारा अभी इस तरह की सूचना नहीं मिली है। वह ग्राम समाज का पेड़ होगा, इसलिए ऐसा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed