{"_id":"ac30c77c5d4667b6ac748add80d41703","slug":"flyover-construction-remained-a-drag-on-power-poles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर निर्माण में बाधक बने बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर निर्माण में बाधक बने बिजली के खंभे
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 08 Aug 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग महीनों से खंभे और तार हटवाने का आश्वासन दे रहा है।
निर्माण एजेंसी का कहना है कि यदि समय सीमा के भीतर काम पूरा कराना है तो अनुकूल माहौल देना होगा। खंभों के चलते ही सर्विस लेन भी नहीं बन पा रही है।
निगम अधिकारियों की शिकायत पर शुक्रवार को विधायक जाहिद बेग ने निर्माण स्थल का दौरा कर प्रगति का जायजा लिया और निगम के लोगों को शीघ्र ही बाधाएं दूर कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सेतु निगम के एसडीओ अनिरुद्ध यादव ने विधायक से बताया कि फरवरी 2017 तक फ्लाईओवर पूरा करना है, लेकिन निर्माण के लिए अनुुकूल माहौल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
पटरी पर पहले से गड़े विद्युत खंभे और ऊपर से गुजरने वाले तारों, राह में आने वाले ट्रांसफार्मरों को हटाए बगैर कोई काम नहीं हो सकता। बताया कि एक वर्ष पूर्व ही विद्युत विभाग को शुल्क अदा कर राह के रोड़े हटाने का आग्रह किया जा चुका है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
बताया कि पूर्व में जहां तक हो सका फ्लाईओवर के 12 में से नौ खंभे वे खड़े कर चुके हैं, लेकिन अंतिम तीन खंभों के निर्माण में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से काम अवरुद्ध है और बाधाएं हटाए बगैर काम आगे नहीं बढ़ सकता। स्थिति का जायजा लेने के बाद विधायक ने आश्वस्त किया कि वे इस बारे में एक्सईएन (विद्युत) से बात कर सभी बाधाओं को दूर करेंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता बालक राम ने कहा की विद्युत खंभे हटवाने की बात हुई है, जिन्हें एक दो दिन के अंदर हटवा दिया जाएगा।