फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five times backward four times Brahmin Rajput and Muslim became MP in Bhadohi Lok Sabha seat

भदोही लोकसभा: हर जाति-बिरादरी को जनता ने दिया मौका, 5 बार पिछड़ी तो 4 बार ब्राह्मण, राजपूत व मुसलमान बने सांसद

Sun, 31 Mar 2024 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा मनोज कुमार गुप्ता, अमर उजाला, भदोही
मनोज कुमार गुप्ता, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 05:38 PM IST
सार

UP Politics: भदोही लोकसभा सीट 2009 के परिसीमन के पहले मिर्जापुर-भदोही संसदीय सीट के नाम से जानी जाती थी। इस सीट से पंडित श्यामधर मिश्र, उमाकांत मिश्र, रमेश कुमार दुबे और गोरखनाथ पांडेय को सांसद बनने का गौरव प्राप्त है। 2009 के परिसीमन के बाद हुए तीन लोकसभा चुनावों में ब्राह्मण, राजपूत और पिछड़ी जाति के एक-एक सांसद हुए हैं।

विज्ञापन
Five times backward four times Brahmin Rajput and Muslim became MP in Bhadohi Lok Sabha seat
भदोही लोकसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की राजनीति में जाति एक बड़ा फैक्टर है। हर पार्टियां सोशल इंजीनियरिंग का गणित बैठाने के बाद ही प्रत्याशी का चुनाव करती हैं। भदोही लोकसभा सीट से सर्वाधिक पांच सांसद पिछड़ी जाति के हैं। वहीं ब्राह्मण, राजपूत और मुसलमानों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। 2009 के परिसीमन के बाद हुए तीन लोकसभा चुनावों में ब्राह्मण, राजपूत और पिछड़ी जाति के एक-एक सांसद हुए हैं।

विज्ञापन


पूर्वांचल की सियासी जमीन जातीय राजनीति के लिहाज से काफी मुफीद मानी जाती है। राजनीतिक पार्टियों का पूर्वांचल की सीटों पर काफी फोकस होता है। कहीं राजभर, कहीं भूमिहार, कहीं राजपूत तो किसी सीट पर मुसलमान और ब्राह्मण उम्मीदवारों को तरजीह मिलती है। भदोही लोकसभा सीट 2009 के परिसीमन के पहले मिर्जापुर-भदोही संसदीय सीट के नाम से जानी जाती थी। परिसीमन के बाद प्रयागराज की दो विधानसभा प्रतापपुर और हंडिया को जोड़ने के बाद भदोही लोकसभा अस्तित्व में आई।
विज्ञापन


भदोही लोकसभा में ब्राह्मण, बिंद और मुसलमान मतदाता हार-जीत की भूमिका तय करते आ रहे हैं। अब तक के परिणामों की बात करें तो मुकाबला बराबरी वाला रहा है। इस लोकसभा से पांच बार पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों ने विजयश्री हासिल की है। वहीं ब्राह्मण, राजपूत एवं मुस्लिम सांसद भी चुने गए। भदोही सीट पर पिछड़ी जाति से आने वाले सांसदों में फूलन देवी, रामरति बिंद और रमेश चन्द्र बिंद और नरेंद्र कुशवाहा हैं। फूलन देवी ने यहां से दो बार जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इस सीट से पंडित श्यामधर मिश्र, उमाकांत मिश्र, रमेश कुमार दुबे और गोरखनाथ पांडेय को सांसद बनने का गौरव प्राप्त है। मुस्लिम जमात के कद्दावर नेता अजिज इमाम इस सीट से दो बार सांसद चुने गए जबकि फकीर अली अंसारी और यूसूफ बेग को एक-एक बार जनता ने जीताकर दिल्ली भेजा। उधर, राजपूत समुदाय से वीरेंद्र सिंह मस्त भदोही से तीन बार सांसद रहे। वहीं एक बार वंश नारायण सिंह सांसद निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed