फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five piles of ashes, two cattle scorched due to fire

आग लगने से पांच मड़हे राख,दो मवेशी झुलसे

Mon, 11 Apr 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Five piles of ashes, two cattle scorched due to fire
कोइरौना थाना क्षेत्र के धनतुलसी गांव में सोमवार को दोपहर में अगलगी की घटना में एक कुनबे को भारी क्षति हुई है। घटना में पांच मड़हे, तीन छप्पर और एक गाय, एक बछिया गंभीर रुप से झुलस गई।
विज्ञापन

अनीता प्रजापति ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में लगी आग से पांच मड़हे जल रहे थे। शोरगुल मचाने पर जब तक आग बुझती तब तक गाय, बछिया, भैंस, पड़िया पगहा तोड़कर किसी तरह बाहर निकल गई लेकिन आग की तेज लपटों में घिरी गाय और बछिया ने तड़प कर दम तोड़ दिया। पानकली, शीतला प्रसाद प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, सभाजीत गुप्ता ने बताया कि घरेलू सामान जलने से काफी नुकसान हुआ। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंचा था। ग्रामीण पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने जिलाधिकारी क्षतिपूर्ति की मांग की। उप निरीक्षक कटरा अविनाश तिवारी ने कहा कि जानकारी पर ग्रामीणों के साथ आगे को बुझाने में सफलता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed