{"_id":"6610523812e15b856400b364","slug":"fitness-failure-of-87-school-vehicles-warning-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-110723-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 87 स्कूल वाहनों का फिटनेस फेल, चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 87 स्कूल वाहनों का फिटनेस फेल, चेतावनी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 87 छोटे-बड़े स्कूल वाहनों का फिटनेस फेल हो गया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने स्कूल संचालकों को फिटनेस दुरूस्त कराने का नोटिस दिया है। निरीक्षण में कमी मिलने पर पंजीयन निलंबित करने की चेतावनी दी। जिले में कुल 535 स्कूल वाहनों का एआरटीओ में पंजीयन है। इसमें से 87 वाहन विभाग के तय मानक के अनुरूप नहीं है। विभाग ने ऐसे वाहनों का पंजीयन निलंबित करने का अल्टीमेटम स्कूल संचालकों को दिया है। कहा कि मार्च में इनका फिटनेस फेल था, जिसको सही करा लिया जाए। नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर अगर बिना सुधार के वाहन बाहर निकलेंगे तो कार्रवाई होगी। एआरटीओ प्रवर्तन शारदा मिश्रा ने कहा कि स्कूली वाहनों की जांच लगातार की जाती है। मार्च में 87 वाहनों के फिटनेस सही नहीं मिले। इसमें सुधार के लिए नोटिस दिया गया था। स्कूल वाहनों के लिए मानक तय किए जाते हैं। जांच करने के बाद से ही रोड पर चलने की अनुमति मिलेगी।
ऊंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। शुक्रवार को ऊंज के वहिदा मोड़ प्रशासन ने वाहनों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान 35 वाहनों का चालान काटा गया, 3 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई।
सख्त हिदायत दी कि दोबारा वाहनों पर काली फिल्म न लगाई जाए, नहीं तो सख्त कार्रवाही की जाएगी। ऊंज थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व जांच अभियान चलाया गया। बताया 3 वाहनों से काले शीशे उतारे गए, 35 वाहनों का चालान काटा गया। लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील मतदेय स्थलों पर पुलिस अर्धसैनिक बल के जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस मौके पर एसआई मक्खन लाल, अजीत सिंह, सोनम अहिरवार आदि मौजूद रहे। संवाद