ज्ञानपुर/ऊंज। निषाद पार्टी की ओर से कलीपुर शिवनगर में बुधवार को जनसभा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषदय सदस्य डॉ. संजय निषाद ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मछुआ समाज को इन तीनों दलों ने केवल वोट बैंक समझा। इससे पहले उन्होने ज्ञानपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी की अधिकारिक घोषण के बाद निषाद पार्टी का विजय रथ आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मरून और भगवा लहराएगा। इससे पहले भी पार्टी ने 2017 में ज्ञानपुर से जीत दर्ज की थी। मछुआ समाज की अपनी पार्टी है और निषाद पार्टी उनके आरक्षण, हक अधिकार, रोजी रोटी के मुद्दे उठाती रहेगी। डॉ. निषाद ने बताया है कि एससी आरक्षण, तालघाट, बालू का मुद्दा कार्यकताओं पर दर्ज राजनैतिक मुकदमें वापसी, विरांगना फूलन देवी की सीबीआई जांच और विरासत की जांच के मामले सहमति बन गई है। डॉ. निषाद ने लखीमपुरखीरी की घटना में एक पत्रकार की हत्या किए जाने पर दुख जताया। इस मौके पर मिठाई लाल निषाद, विपुल दुबे विभूति तिवारी, राजकुमार निषाद, डॉएस लाल, शेखर निषाद, राजन पाठक, राकेश चतुर्वेदी, प्रयागराज बिंद, मालती, मनोज आदि मौजूद थे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के साथ अन्याय हुआ है। इस मामले की वह लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि मैं इस मामले को सदन में उठाउंगा। मांग करूंगा कि मामले की जांच होनी चाहिए, जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो।