{"_id":"66104dacfee0f3d2b00524c4","slug":"first-voting-then-refreshments-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-110720-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सबसे पहले मतदान, फिर जलपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सबसे पहले मतदान, फिर जलपान
विज्ञापन
सुरियावां/अभोली। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी विभागों की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां यशवंत सिंह ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली अटल चौराहा से होते हुए पुरानी बाजार, ब्लॉक आदि मार्ग से होते हुए बीआरसी पर आकर समाप्त हुई। सबसे पहले मतदान, उसके बाद जलपान समेत अन्य स्लोगन के माध्यम से लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस मौके पर विनय शंकर पांडेय, स्वतंत्र कुमार, ओम प्रकाश मिश्रा, सुभाष पाल आदि रहे।
ब्लॉक संसाधन केंद्र अभोली से बीईओ वेद प्रकाश यादव ने बाइक एवं स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अभोली बाजार से होते हुए गुआली, बसवापुर, गोकुल पट्टी, मतेथू से होते हुए बीआरसी पर आकर समाप्त हुई। इस मौकेपर भूपेंद्र कुमार यादव आदि रहे। कालिकानगर इंटर कॉलेज से खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने रैली को रवाना किया। घर-घर साक्षरता ले जाएंगे, मतदाता जागरुक बनाएंगे... आदि नारों के माध्यम से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान स्थल पर पहुंचकर वोट अवश्य करें। इस मौके पर प्रदीप कुमार वर्मा, रत्नेश दीक्षित, शिव पूजन पांडेय, शिवर्तिका, सविता, अरुण पांडेय, मिथिलेश तिवारी आदि रहे।