फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire in warehouse, burning goods worth lakhs including four vehicles

गोदाम में लगी आग, चार वाहनों समेत लाखों के सामान जले

Wed, 17 Mar 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Fire in warehouse, burning goods worth lakhs including four vehicles
गोपीगंज के जोगिनका मोड़ पर गोदाम में लगी आग। संवाद - फोटो : BHADOHI
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली पड़ाव-जोगिनका मोड़ के पास मंगलवार की रात रजाई-गद्दा, सोफे के गोदाम में आग लगने से चार वाहनों समेत लाखों रुपये के सामान जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची छह दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पीड़ित गोदाम संचालक नईबस्ती-गोपीगंज निवासी नसीम उर्फ मंगरु , पार्टनर चूड़िहारी मोहाल निवासी सिकंदर ने बताया कि उक्त स्थान पर गौरीशंकर की जमीन किराए पर लेकर गोदाम बनाया है और रुई धुनने की मशीनें लगाकर रजाई-गद्दा, सोफा, डनलप तैयार कराता है। यहां काफी मात्रा में तैयार सामान रखे हुए थे। देर रात आग लगने की सूचना आसपास के लोगों से मिली। भीषण आग के सामने बुझाने के सारे प्रयास विफल हो गए। देखते ही देखते तैयार रजाई-गद्दे, सोफा, डनलप, कच्चे सामान, कई नग रुई धुनने की मशीनें और गोदाम परिसर में खड़े चार वाहन जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed