फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire in truck colliding with trailer, driver dies

ट्रेलर से टकराए ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

Mon, 16 Aug 2021 05:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in truck colliding with trailer, driver dies
कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग किशुनदेवपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को भोर में आगे का पहिया ब्रस्ट होने से ट्रक ट्रेलर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक तिलकराज सिंह (65) निवासी चंगर हिंडोला डोनखर-उन्नाव की मौत हो गई। जबकि खलासी वीरेन कुमार (24) निवासी चंगर हिंडोला डोनखर-उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और खलासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने खलासी को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हादसे से उत्तरी लेन पर दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने पहले से टाइल्स लदा ट्रेलर खड़ा था। इसी समय शिमला से एक ट्रक सेब लादकर धनबाद जा रहा था । जैसे ही सेब लदा हुआ ट्रक उक्त स्थान पर पहुंचा ही था कि आगे का एक टायर ब्रस्ट हो गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रेलर में जा टकराया और डिवाइडर को तोड़ते हुए खुले नाले में जाकर पलट गया। ट्रेलर से टराने पर ट्रक में आग लग गई। हालांकि इस दौरान खलासी वीरेन कुमार किसी तरह ट्रक से बाहर निकल आया। चालक तिलकराज सिंह आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस जाने के कारण दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई के क्रेन मंगाया और फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। मृतक ट्रक चालक तिलकराज सिंह और घायल खलासी वीरेन कुमार आपस में चाचा भतीजा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम और घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed