फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire in suspicious condition, 20 bighas of wheat crop ashes

संदिग्ध स्थिति में लगी आग,20 बीघे गेहूं की फसल राख

Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in suspicious condition, 20 bighas of wheat crop ashes
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर-चकधुंधा गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध स्थिति में आगने से 23 किसानों का लगभग 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुआजी क इनारा से महथुआ मार्ग पर लोगों का आवागमन होता रहता है। मार्ग से सटे खेतों में किसान गेहूं की बुआई किए हैं जो अब पक कर तैयार है। दो-चार दिन में फसल की कटाई और मड़ाई की तैयारी की जा रही थी। किसान मंगला बिंद, लोलारख बिंद,प्यारे, बैजनाथ, श्रीनाथ बिंद, राममिलन बिंद, डाक्टर गुप्ता, भोला, लुल्लूर बिंद, भोला, ओमप्रकाश, जोखन, आशा, धुन्नू विश्वकर्मा, मंगला यादव, जमुना, बंशनारायण, बीरेंद्र, तेजू बिंद, कैलाश, बैजनाथ, दिलीप यादव, महेंद्र यादव ने कहा कि सूचना मिली कि मार्ग के किनारे जंगली खरपतवार में किसी ने आग लगाया है। जब तक खेत पर पहुंच कर खरपतवार में लगी आग को बुझाया जाता तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। देर शाम तक राजस्व विभाग के कर्मचारी नहीं आ सके थे। आग से जली फसल का स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग किसानों ने की है।
विज्ञापन

विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
घोसिया। औराई के त्रिलोकपुर-चकधुंधा गांव में जल रही गेहूं की फसल को बचाने के लिए दी गई सूचना के लगभग एक घंटे विलंब से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इसको लेकर किसानों में नाराजगी रही कि दिनोंदिन बढ़ रही आग की घटनाओं को रोकने में इसी तरह की लापरवाही जारी रही तो किसान खेती करने से परहेज करने लगेंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में लगी आग को छोटे वाहन से बुझाया जा रहा था जिससे त्रिलोकपुर-चकधुंधा गांव पहुंचने में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग
ज्ञानपुर। सदर कोतवाली के पुरानी बाजार में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते दुकान के गोदाम में रखा हजारों रुपये का सामन जल गया। दुकानदार लल्लू अंसारी, नुरुल अंसारी, गुड्डू अंसारी ने बताया कि पुरानी बाजार में जनरल स्टोर की दुकान चलाकर जीवन-यापन किया जाता है। सुबह 11 बजे शार्टसर्किट से लगी आग ने सामानों से भरे गोदाम को चपेट में ले लिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह फायर ब्रिगेड के साथ आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed