फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire In Bhadohi Fire broke out in a four-storey house, loss of lakhs, innocent scorched in the incident

Fire In Bhadohi: चार मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, घटना में झुलसी मासूम

Wed, 19 Jul 2023 02:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Jul 2023 02:25 PM IST
सार

नगर में पचभैया मोहल्ला निवासी सोहराब खान के मकान के ऊपरी मंजिल पर मुहल्ले के लोगों ने सुबह 9 बजे धुआं निकलते देखा तो अफरा तफरी मच गई। शोरगुल से पूरे मोहल्ले के लोग जमा हो गए। ऊपर जाकर देखा तो कमरे के फर्नीचर आदि धू-धू कर जल रहे थे। घटना के समय कमरे में कुछ लोग सो रहे थे। जिन्हें तत्काल सुरक्षित निकाल कर दूसरे कमरे में पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Fire In Bhadohi Fire broke out in a four-storey house, loss of lakhs, innocent scorched in the incident
चार मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, घटना में झुलसी मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही कोतवाली अंतर्गत नगर के मोहल्ला पचभैया में बुधवार को चार मंजिला मकान के चौथे तल के कमरे में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। अगलगी की घटना में कमरे में रखा फर्नीचर, फ्रिज, एसी समेत अन्य रिहायशी सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर में पचभैया मोहल्ला निवासी सोहराब खान के मकान के ऊपरी मंजिल पर मुहल्ले के लोगों ने सुबह 9 बजे धुआं निकलते देखा तो अफरा तफरी मच गई। शोरगुल से पूरे मोहल्ले के लोग जमा हो गए। ऊपर जाकर देखा तो कमरे के फर्नीचर आदि धू-धू कर जल रहे थे। घटना के समय कमरे में कुछ लोग सो रहे थे। जिन्हें तत्काल सुरक्षित निकाल कर दूसरे कमरे में पहुंचाया गया। इस दरमियान एक तीन वर्षीय बच्ची अनम आंशिक रूप से झुलस गई। मोहल्ले के लोगों ने घर के ही पानी की टंकी का इस्तेमाल कर आग बुझाना शुरू किया। थोड़ी देर में दमकल सहित अग्निशमन कर्मी भी पहुंच गए। लोगों ने बताया कि आग को ठंडा करने में दमकल कर्मियों ने भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मकान मालिक ने बताया की शॉर्ट सर्किट से आग लगी जो विकराल रूप ले लिया। आग से पास वाले अन्य कमरों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed