फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire fighting cylinder exploded while filling gas in Bhadohi young man torn to pieces

धमाके से दहला पूरा इलाका: भदोही में गैस भरते समय फटा फायर फाइटिंग सिलिंडर, युवक के उड़े चिथड़े

Thu, 22 Jun 2023 09:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 09:01 PM IST
सार

भदोही के लिप्पन चौराहे के पास फायर फाइटिंग सिलिंडर में नाइट्रोजन गैस भरते समय अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। चपेट में आने से गैस भर रहे युवक के चिथड़े उड़ गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Fire fighting cylinder exploded while filling gas in Bhadohi young man torn to pieces
अस्पातल के बाहर परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के लिप्पन चौराहे पर नगर निवासी शमशेर खां की आग बुझाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नाइट्रोजन गैस की दुकान है। दुकान पर छह साल से नगर के जलालपुर निवासी असगर अली का 24 वर्षीय पुत्र शेरू काम करता था। गुरुवार की दोपहर वह पांच किलो के सिलिंडर में नाइट्रोजन गैस भर रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर में विस्फोट हो गया। इससे शेरू गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑफिस में मौजूद शमशेर खां घटनास्थल पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल शेरू को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय ले गया। वहां चिकित्सकों ने शेरू को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशेर खां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने परिजनों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मठ के अंदर महंत की भू-समाधि के विरोध में ग्रामीण हुए उग्र, पथराव में 8 पुलिसकर्मी घायल, तनाव बरकरार

पुलिस शमशेर से लाइसेंस सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। एएसपी ने बताया कि संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना संभवत: सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान गैस का दबाव बढ़ने के कारण हुई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार संचालक की ओर से 2002 में श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया गया था। 2009 के बाद रिन्यूअल कराना था, जो उसने नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed