फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire broke out in 12 madhs, households destroyed

12 मड़हों में लगी आग, गृहस्थी खाक

Fri, 25 Mar 2022 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in 12 madhs, households destroyed
कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में शुक्रवार को दोपहर 12 मड़हों में आग लगने से 10 हजार रुपये नकद समेत गृहस्थी जलकर खाक हो गई। जानकारी पर ग्रामीणों ने एक घंटे में आग बुझाया। गांव निवासी खिलाड़ी बिंद ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह सात मड़हे लगाकर परिवार के साथ जीवन-यापन करता है।
विज्ञापन

सुबह किसी से कर्ज लेकर 10 हजार रुपया झोले में रख एक मड़हे में रखकर मजदूरी करने चला गया। दोपहर के समय संदिग्ध हालात में आग लगने पर परिवार की महिलाएं और बच्चों ने शोरगुल मचाया। जब तक आस-पास रहने वाले लोग कुछ समझ पाते तब तक पड़ोस में रहने वाले कपूर बिंद के दो, बाबा बिंद के तीन और खिलाड़ी के सात मड़हे जल उठे। खिलाड़ी के सात मड़हे में रखे 10 हजार नकद के साथ तीन लोहे के ड्रम में भरे पांच क्विंटल चावल, तीन क्विंटल गेहूं, छह क्विंटल धान, दो साइकिल, सात खटिया, बिस्तर, बर्तन राख हो गए। गांव के निर्भय सिंह, रतन रतन दुबे, बऊ पंडित, शास्वत सिंह, आफताब आलम, सुशील सिंह, राजू पंडित आदि ने एसडीएम सदर से क्षतिपूर्ति की मांग की है। एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के छात्र नहीं बचा सका प्रवेशपत्र, किताब
बृहस्पतिवार को दोपहर दरवांसी गांव निवासी खिलाड़ी बिंद के मड़हे में लगी आग ने हाईस्कूल के छात्र सोनू बिंद को झकझोर कर रख दिया। पिता शिवकुमार ने बताया कि सोनू प्रेमादेवी इंटर कालेज का छात्र है। पक्का घर न होने की स्थिति में वह मड़हे में ही रहकर अपनी शिक्षा पूरी करता है। दो दिन से चल रही बोर्ड परीक्षा के लिए मिले प्रवेश पत्र समेत विषयवार किताबें भी मड़हे में रखा था आग की भेंट चढ़ गईं। छात्र सोनू कहा कि शनिवार को भी परीक्षा देने जाना था। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट से प्रवेशपत्र निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed