फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fire breaks out carpet company businessman father burned to death accident caused by short circuit

UP: जली हुई लाश देख कांप गई रूह...बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, कालीन कंपनी में लगी थी आग; दमकल को भेजा वापस

Wed, 19 Nov 2025 05:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Nov 2025 05:20 PM IST
सार

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में जलकर बुजुर्ग की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। तब तक परिजनों और पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकल विभाग की गाड़ी को भी वापस भेज दिया गया था।

विज्ञापन
Fire breaks out carpet company businessman father burned to death accident caused by short circuit
आग लगने से सबकुछ हो गया खाक। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: नगर के शाहबाबाद मोहल्ला में एक कालीन कंपनी में बुधवार की सुबह आग लग गई। आग से कालीन कारोबारी के पिता सहाई राम यादव (80) की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं कालीन के कुछ सैंपल, फर्नीचर के साथ नक्शे इत्यादि जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक पहले दम घूटने से कमरे ही अचेत होकर भाग नहीं सके। इसके बाद जलने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


भदोही के शाहबाबाद निवासी सभाशंकर यादव व रमाशंकर यादव दोनों सगे भाई थे। दोनों मिलकर कालीन का कारोबार करते थे। उनकी कंपनी और घर एक ही जगह पर थी। घर के ऊपरी हिस्से में पूरा परिवार रहता है। वहीं नीचे के हिस्से में उनका पूरा कारोबार है। 
विज्ञापन


उनके पिता सहाई राम यादव (80) घर के नीचे वाले हिस्से में स्थिति एक ऑफिस नुमा कमरे में ही सोते थे। हर दिन की तरह काम समाप्त होने के बाद बुनकर घर चले गए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य खाकर-पीकर सोने चले गए। राम सहाई भी सो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Fire breaks out carpet company businessman father burned to death accident caused by short circuit
माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद

इस बीच, भोर में करीब चार बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में फर्नीचर, नक्शा और सैंपल इत्यादि होने से आग ने तेजी पकड़ ली और पूरे कमरे में धुंआ भर गया। धुएं से राम सहाई अचेत हो गए और कमरे से बाहर नहीं निकल पाए और आग से बुरी तरह झुलसकर उनकी मौत हो गई। इधर परिजनों को इसकी जानकारी होते ही कोहराम मच गया। 

परिजन आसपास के लोगों की मदद से करीब पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया। करीब 5.30 मिनट पर दमकल पहुंची। जिसे लौटा दिया गया। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ा हो सकता था हादसा
कारोबारी सभाशंकर यादव व रमाशंकर यादव ने बताया कि आग लगने की उन्हें समय से जानकारी नहीं हो सकी। जिससे पिता जी को नहीं बचा सके। आग के कारण निकलने वाली धुएं महक गई तो शक के कारण नीचे आए और किसी तरह से आग पर काबू पाया। बताया कि आग कमरे के अंदर ही रह गया। कमरे के बाहर ही लाखों की कीमत के तैयार कालीन रखे हुए थे। अगर उसमें आग पकड़ती तो और भी बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed