फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fingers cut from Chinese manjh, youth injured

चाइनीज मंझे से कटी अंगुलियां, युवक घायल

Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fingers cut from Chinese manjh, youth injured
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के ओवरब्रिज पर उस समय आशीष कुमार (40) निवासी रामपुर-सैदाबाद प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए जब गले में फंसी चाइनीज मंझे को छुड़ाने में अंगुलियां कट गईं। डायल 112 पुलिस ने आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आशीष ने बताया कि बाइक से वाराणसी गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही ओवरब्रिज से पश्चिमी छोर की ओर उतर रहे थे तभी चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए। मंझा सीधे गले में फंसा, लेकिन हाथ लगा देने से अंगुलियां कट गईं। घटना के समय जुटे लोगों ने सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बावजूद आखिर चाइनीज मंझा कैसे बाजार में आ रहा है। मकर संक्रांति तक उड़ने वाली पतंग घरों में और मंझे बड़े व्यापारियों के गोदामों में डंप है। मंझे का दंश झेल चुके लोगों ने गोदामों में डंप मंझे को बरामद कर आग के हवाले करने की मांग प्रशासन से की। सीओ सदर एके सिंह ने कहा कि मामले में सार्थक कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed