फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Financial assistance provided to the youth who came on foot from Hyderabad

हैदराबाद से पैदल आए युवकों को दी आर्थिक मदद

Fri, 05 Jun 2020 08:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance provided to the youth who came on foot from Hyderabad
भदोही। हैदराबाद से 22 दिन में पैदल सफर कर भदोही लौटे ग्राम भिखारीपुर के दो युवकों को शुक्रवार को पूर्व विधायक जाहिद बेग ने उनके घर जाकर आर्थिक मदद दी। पूर्व विधायक का कहना था कि असली कोरोना योद्धा तो ये हैं, जो हालात से लड़कर परेशानियां झेलते हुए अपने घर पहुंचे। पूर्व विधायक ने बताया कि शुक्रवार को अमर उजाला में युवाओं की घर लौटने की दर्द भरी दास्तान पढ़कर उनसे मिले बिना नहीं रह सका।
विज्ञापन

राहुल सरोज और ओमप्रकाश सरोज दोनों पांच मई को हैदराबाद से पैदल ही घर को चले थे। रास्ते में बाइक, ट्रक, ऑटोरिक्शा, पिकअप आदि से लिफ्ट मांगते हुए उन्होंने लगभग एक चौथाई यात्रा तय की। बाकी पैदल चलते हुए 22 दिन में 27 मई को घर पहुंचे। पूर्व विधायक ने कहा कि दोनों युवक मजदूर वर्ग से हैं। ऐसे में उनकी व्यथा का अंदाजा लगाया जा सकता है। वे किसी तरह घर तो पहुंच गए, लेकिन बेरोजगारी के आलम में उनका घर कैसे चलेगा कोई नहीं जानता। उन्होंने दोनों का माला पहनाकर स्वागत किया और राशन आदि खरीदने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर शोभनाथ यादव, अलीशेर खां, रामराज यादव, मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed