फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight in land dispute, 13 people injured

भूमि विवाद में मारपीट, 13 लोग घायल

Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, 13 people injured
जमीन विवाद में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट होने से महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के अभोली गांव निवासी अर्जुन यादव, रामनाथ यादव ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया गया कि नींव रखने के दौरान ही भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में जगन्नाथ यादव (55), रेखा देवी (30), कृष्ण कुमार (22), मंगल यादव (26), रामनाथ (65), रीता देवी (45), सुनीता देवी (26) सहित 12 लोगों को चोट आई। प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोपीगंज कोतवाली के बैरीबीसा गांव में नाद, खूंटा हटाने की बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल जाने से आशीष कुमार पांडेय (32) घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed