फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight between two sides, four people injured, case on 12

दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल, 12 पर केस

Wed, 23 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides, four people injured, case on 12
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकनिरंजन गांव में पुरानी रंजीश को लेकर बुधवार को सुबह करीब नौ बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के दो-दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्ष से तहरीर लेकर कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक पक्ष की तरफ से बताया गया है कि आशीष उपाध्याय (40) पुत्र आसाराम उपाध्याय अपने चचेरे भाई मनीष उपाध्याय (24) पुत्र राम प्रसाद उपाध्याय के साथ बाइक से गांव की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान पूर्व प्रधान प्रदीप और उनके साथ आधा दर्जन लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि कट्टा निकालकर आशीष की कनपटी के पास फायर कर दिया, लेकिन फायर मिस हो गया। दूसरी गोली लोड करके चलाने ही वाले थे कि आशीष ने गोली चलाने वाले का हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया। इससे हवाई फायरिंग हो गई। ऐसे में पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने कट्टे की मुठिया से मनीष को मारकर घायल कर दिया। ईंट-पत्थर से हमला होने के कारण आशीष को भी गंभीर चोर्टें आइं। उधर, दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान प्रदीप के भाई सतीश उपाध्याय (35) व पुत्र नीरज भी घायल हो गए। पूर्व प्रधान के पक्ष की तरफ से भी विपक्षियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर में कहा गया है कि ईंट पत्थर से विपक्षियों ने हमला किया। पुरानी रंजिश में हुई मारपीट की इस घटना से गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर छह-छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष से नीरज की तहरीर पर आशीष उपाध्याय सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं दूसरे पक्ष की ओर से आशीष की तहरीर पर पूर्व प्रधान प्रदीप सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के दो-दो लोगों का शांतिभंग में भी चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed