भदोही: कुएं में गंदगी डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, अधेड़ की मौत
पुलिस ने मामले में तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कई लोग अभी फरार चल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले की ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कुएं में गंदगी डालने को लेकर कपूरचंद्र(55) की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को सुबह ज्ञानपुर के हरिहरपुर उर्फ शुकुलपुर में एक पक्ष के कपूरचंद पुत्र मिठाई लाल और दूसरे पक्ष के सचिन कुमार, सुशील कुमार पुत्र शेषमणि और मुनरा देवी पत्नी शेषमणि के बीच कुएं में कचरा डालने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हॉकी, लाठी डंडे से मारपीट हो गई।
इस दौरान दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान कपूरचंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ ज्ञानपुर एके सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई गंभीर चोट नहीं है। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।