{"_id":"68aac9cb7c00ea018f01aeb1","slug":"ferocious-dog-attacked-an-innocent-ran-away-after-biting-his-nose-referred-after-first-aid-in-bhadohi-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dog Attack: मासूम पर खूंखार कुत्ते का हमला, नाक नोचकर भागा, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर; जानें पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dog Attack: मासूम पर खूंखार कुत्ते का हमला, नाक नोचकर भागा, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर; जानें पूरी घटना
Sun, 24 Aug 2025 01:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कुत्ते ने मासूम पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह घर के दरवाजे पर बैठा था। चीख सुनकर परिजनों ने उसे मशक्कत के बाद बचाया। स्वास्थ्य केंद्र से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दाैरान मासूम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Dog Attack in Bhadohi: बारिश में कुत्ते हमलावर हो गए हैं। रविवार की सुबह अभियां गोहरवा गांव में चार साल के मासूम अंकुश गौड़ पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। शोरगुल होने पर जब तक परिजन पहुंचते कुत्ता बच्चे के नाक का एक हिस्सा काटकर भाग गया। घटना से गांव में खलबली मच गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
अभियां गोहरवा गांव निवासी अनिल गौड़ का चार साल का बेटा अंकुश रविवार की सुबह घर के दरवाजे के समीप बैठकर बिस्कुट खा रहा था। उसी दौरान एक आवारा कुत्ता पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए बच्चे की तरफ भागे, लेकिन तब तक कुत्ते ने बच्चे के नाक का एक हिस्सा काट लिया था। कुत्ते के हमले को देख सभी लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में लहुलूहान बच्चे को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कुत्ते के हमले से ग्रामीण डर गए हैं। गांव के बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजन काफी चिंतित है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रशासन से मांग किया।