{"_id":"6175ab180f08be4205789b10","slug":"fear-of-collapse-of-houses-demonstration-bhadohi-news-vns619072129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकानों के गिरने का डर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकानों के गिरने का डर, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड नंबर छह झिलिया पुल तक मानक के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं कराने के विरोध में रविवार को लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि नाले के चलते मकानों को खतरा है।
आरोप लगाया है कि सपा शासन में स्वीकृत नाला को बनवाने में कार्यदायी संस्था ने मात्र औपचारिकता पूरी की थी। भाजपा शासन में अधूरी योजनाओं को पूरा करने का दबाव बढ़ने पर मद प्राप्त होते ही कार्यदायी संस्था ने नाला को बनवाना शुरू कर दिया। जबकि जहां पर नाले को बनवाया जा रहा है वहां पहले से एनएचएआई का भी नाला है। बावजूद इसके नागरिकों को क्षति पहुंचाने के लिए नाले की खोदाई मकानों की नींव तक करा दी गई। अभी तक मात्र नाले के निचले सतह को दुरुस्त करने तक सीमित रहना तेज बारिश, आंधी के झोंके से मकान कब गिर जाएंगे कुछ नहीं कहा जा सकता। मकानों को क्षति पहुंचने से पहले नींव को भरने और मानक पर कार्य को अविलंब पूरा करते हुए नागरिकों को राहत नहीं दी गई तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जब्बार, अब्बास, नन्हकू, गफ्फार, सेवालाल, रामजी कौशल, बाबा जायसवाल शामिल रहे।