फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fear free society will be found in BJP only

भाजपा में ही मिलेगा भयमुक्त समाज

Sun, 14 Nov 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Fear free society will be found in BJP only
ऊंज। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्त ने कहा कि भयमुक्त समाज के लिए भाजपा को देश और प्रदेश की सत्ता में रहना जरूरी है। भाजपा ने जो घोषणाएं की उसे पूरा किया। वह रविवार को कलीपुर में वैश्य समाज के जनपदीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। पूर्ववर्ती सरकारों में माफियाओं और गुंडो के कारण आम आदमी सुरक्षित नहीं था। आए दिन दुष्कर्म, हत्या जैसी घटनाएं होती थी, लेकिन भाजपा सरकार में माफिया और गुंडे जेल में हैं। मेट्रो सड़कें, रेलवे लाइन, मुफ्त अनाज, करोड़ो शौचालय, सम्मान निधि सहित कई योजनाओं से सरकार ने जन-जन का विकास किया। व्यापारी समाज को सुरक्षा दी गई। सांसद ने जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर प्रसाद को छोटा भाई बताया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने गांव के विकास के लिए इंटरलाकिंग, हाईमास्क और खेल का मैदान बनवाने की घोषणा की। विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने सरकार के कार्यों को गिनाया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी और सोनी ने गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस मौके पर बाल गोविंद गुप्ता, कपूर चंद गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, रामजी गुप्ता, राममणि गुप्ता, हरिश्चंद्र, अवधेश गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed