{"_id":"6a5d296e1f1eab80c502d401","slug":"fault-in-the-transformers-peg-power-outage-in-three-wards-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-146025-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ट्रांसफार्मर की खूंटी में खराबी, तीन वार्डों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ट्रांसफार्मर की खूंटी में खराबी, तीन वार्डों की बत्ती गुल
विज्ञापन
गोपीगंज के मिर्जापुर रोड बिजली का तार ठीक करता कर्मचारी। संवाद
गोपीगंज। नगर के बस स्टैंड के पास 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी में शनिवार की रात अचानक खराबी आ गई। इससे नगर के वार्ड 18, 19, 20 की बिजली गुल हो गई। 24 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप होने से करीब सात हजार की आबादी परेशान रही। रविवार की सुबह उनकी दिनचर्या भी प्रभावित रही। बिजली निगम केे कर्मचारियों नेसुबह ट्रांसफाॅर्मर ठीक करके चालू करने का प्रयास किया, लेकिन उसमें से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर को बंद कर दिया गया।
ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी के बाद अचानक लाइट कट गई। इस बीच कुछ देर बाद लाइट चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन केवल एक फेस लाइट होने से किसी तरह से लोग बल्ब जला पा रहे थे। वहीं घरों के कूलर, मोटर, फ्रिज, इंडक्शन, एसी आदि बंद हो गए। बिजली गुल होने से वार्डवासियों को गर्मी में परेशानी हुई और करवटें बदलते रात बीती। पेयजल संकट के साथ ही लोगों के घरेलू और व्यावसायिक कार्य भी प्रभावित हुए। रविवार को दिनभर दुकानदारों के फ्रीज नहीं चले। ट्रांसफाॅर्मर को सही करने में बिजली कर्मचारी दिनभर जुट रहे, लेकिन वह सही नहीं हो सका। खूंटी खराब होने से खरहट्टी मोहाल, मिर्जापुर रोड, काली देवी मोहल्ला, गणेश मंदिर, बस स्टैंड के आसपास के लोग परेशान रहे। स्थानीय निवासी रियाज खान, अनूप यादव, पवन, बच्चा सहित अन्य लोगों ने पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराने की मांग की। अध्यक्ष ने बताया कि पालिका का ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर फिलहाल ज्ञानपुर बिजली विभाग के पास है। उसे वापस मंगाकर प्रभावित क्षेत्र में लगवाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। एसडीओ धीरज मिश्रा का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरने से यह समस्या पैदा हुई थी। फिलहाल ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति चालू कराई जा रही है। जल्दी ही वहां नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा।