फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father returning from son's wedding dies in accident, one injured

पुत्र की शादी से लौट रहे पिता की हादसे में मौत, एक घायल

Wed, 04 May 2022 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Father returning from son's wedding dies in accident, one injured
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सेमरा शुक्लाना गांव में शादी की खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। जिस व्यक्ति ने खूब उत्साह से बेटे की शादी की, उसकी बरात से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। माधोपुर अमवा सस्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में एक अन्य भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

सेमरा शुक्लान गांव निवासी शिवचरण यादव(45) ने अपने इकलौते पुत्र की शादी प्रयागराज जिले के हंडिया तहसील क्षेत्र में तय की थी। मंगलवार की रात में बरात गई। धूमधाम से शादी हुई और नातेदार से लेकर सगे संबंधी तक बरात में शामिल हुए। विदाई के बाद सभी बराती निजी साधनों से घर वापस हो गए। शिवचरण ने अपने भतीजे 32 वर्षीय सोनू यादव को रोक लिया। सभी बरातियों के वापस होने के बाद शिवचरण बाइक से घर के लिए रवाना हो गए। बाइक सोनू चला रहा था। जैसे ही माधोपुर के पास पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रयागराज से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाने से शिवचरण की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सोनू यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed