{"_id":"67462b5a1d59fe56cc0e2ad6","slug":"father-in-law-returning-home-with-daughter-in-law-dies-after-being-hit-by-truck-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119430-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बहू के साथ घर लौट रहे ससुर की ट्रक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बहू के साथ घर लौट रहे ससुर की ट्रक की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। उनकी बहू और पोती दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। वह अपनी बहू को गोपीगंज से लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को सीज कर दिया।
जौनपुर के पंवार थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी अनिल तिवारी के बेटे की शादी कोईरौना निवासी अंजलि तिवारी से हुई थी। अंजलि की मां इन दिनों बीमार चल रही हैं और उनका गोपीगंज के एक निजी अस्पताल उपचार चल रहा है। अनिल अपनी बहू अंजलि को लेकर उसकी मां को देखने आए थे साथ में और पोती शिवांगी भी थी। जहां उनका हालचाल लेने के बाद दोनों बाइक से ही वापस लौट रहे थे। वे जैसे ही दुर्गागंज तिराहे पर पहुंचे थे कि जौनपुर की तरह से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक टक्कर मार दी। टक्कर से अनिल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गयी। बहू अंजलि और पोती शिवांगी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुर्गागंज मनीष द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। ससुर की मौत के बाद अंजलि का बुरा हाल हो गया था।