{"_id":"628a242b15fdf214a9119b3f","slug":"father-drowned-in-ganga-who-went-to-sons-funeral-accident-due-to-fallen-from-bridge-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बेटे के अंतिम संस्कार में गए पिता की गंगा में डूबने से मौत, पीपा पुल से गिरने के बाद किसी को नहीं लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बेटे के अंतिम संस्कार में गए पिता की गंगा में डूबने से मौत, पीपा पुल से गिरने के बाद किसी को नहीं लगी भनक
Sun, 22 May 2022 05:23 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 May 2022 05:23 PM IST
सार
बेटे के अंतिम संस्कार में गए भदोही जिले के पूरेरजई निवासी पिता की गंगा में डूबने से मौत हो गई। रविवार को 24 घंटे बाद शव अवगढ़नाथ घाट पर उतराया मिला।
विज्ञापन
गंगा में डूबने से मौत
- फोटो : फाइल
विस्तार
बेटे के अंतिम संस्कार में गए भदोही जिले के पूरेरजई निवासी पिता की गंगा में डूबने से मौत हो गई। रविवार को 24 घंटे बाद शव अवगढ़नाथ घाट पर उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिनों में परिवार में दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
गोपीगंज नगर के पूरेरजई निवासी अमरजीत बिंद (40) मंडुआडीह अपने ससुराल में रहता था। शनिवार को तबियत खराब होने से उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार के सदस्य रामपुर गंगा घाट लेकर गए। दाह संस्कार हो रहा था उसी समय अमरजीत के पिता कृष्णा बिंद (70) रामपुर के पीपा पुल पर टहलते समय गंगा में गिर गए।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की मौत से कोहराम
उस दौरान किसी को पता नहीं चला, लेकिन जब लोग घर लौटकर आए तो खोजबीन करने लगे। कुछ लोगों ने गंगा में डूबने की आशंका भी जताई, लेकिन स्पष्ट नहीं हो सका। देर रात तक पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह अवघड़नाथ घाट पर कृष्णा बिंद का शव उतराया मिला। परिवार में पिता-पुत्र की मौत से कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन