{"_id":"62e0e90ad12fff22db5aaafe","slug":"father-dies-and-son-scorched-due-to-electrocution-in-bhadohi-after-electric-wire-breaks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिजली का तार टूटकर घर के सामने गिरा, करंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिजली का तार टूटकर घर के सामने गिरा, करंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा
Wed, 27 Jul 2022 12:58 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:58 PM IST
सार
भदोही जिले के बाबू सराय गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा बिजली का तार टूटकर गिरने के कारण हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के बाबू सराय गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। औराई थाना क्षेत्र के बाबू सराय गांव निवासी पारस पटेल (35) के घर के सामने बिजली का तार टूटकर गिरा। तार टूटते ही तेजी से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
हड़बड़ाहट में पारस पटेल ने तार को डंडे से हटाना शुरू किया। इस दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। पिता को करंट की चपेट में आने के बाद तड़पता देख पुत्र शिव शंकर पटेल (22) उसे बचाने आया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह भी झुलस गया। इस आपाधापी में एक भैंस भी तार के चपेट में आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किसी तरह से तार को हटाया और आननफानन गंभीर रूप से झुलसे पिता-पुत्र को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहा उपचार के दौरान पिता पारस पटेल की मौत हो गई। पुत्र को शिवशंकर बीएचयू ट्रमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शिव शंकर चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन