फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   father dies and son scorched due to electrocution in bhadohi after Electric wire breaks

Bhadohi News: बिजली का तार टूटकर घर के सामने गिरा, करंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा

Wed, 27 Jul 2022 12:58 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Jul 2022 12:58 PM IST
सार

भदोही जिले के बाबू सराय गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा बिजली का तार टूटकर गिरने के कारण हुआ। 

विज्ञापन
father dies and son scorched due to electrocution in bhadohi after Electric wire breaks
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भदोही जिले के बाबू सराय गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। औराई थाना क्षेत्र के बाबू सराय गांव निवासी पारस पटेल (35) के घर के सामने बिजली का तार टूटकर गिरा। तार टूटते ही तेजी से आग की लपटें उठने लगीं।

विज्ञापन


हड़बड़ाहट में पारस पटेल ने तार को डंडे से हटाना शुरू किया। इस दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। पिता को करंट की चपेट में आने के बाद तड़पता देख पुत्र शिव शंकर पटेल (22) उसे बचाने आया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह भी झुलस गया। इस आपाधापी में एक भैंस भी तार के चपेट में आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी तरह से तार को हटाया और आननफानन गंभीर रूप से झुलसे पिता-पुत्र को  स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहा उपचार के दौरान पिता पारस पटेल की मौत हो गई। पुत्र को शिवशंकर बीएचयू ट्रमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शिव शंकर चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed