{"_id":"635f7ae8bf0b6d3101435e20","slug":"father-dies-and-son-injured-after-bike-collided-with-stray-animal-on-nh-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: दावत खाकर लौट रहे थे पिता-पुत्र, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई एक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: दावत खाकर लौट रहे थे पिता-पुत्र, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई एक की जान
Mon, 31 Oct 2022 01:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:06 PM IST
सार
यूपी के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर छुट्टा पशु से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। वहीं उसका पुत्र अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती फिरोज की हालत में सुधार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर छुट्टा पशु से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। वहीं उसका पुत्र अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। हादसा बीती रात तब हुआ जब पिता-पुत्र रिश्तेदारी से दावत खाकर लौट रहे थे। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के गेराई निवासी फखरुद्दीन अंसारी (45) अपने पुत्र फिरोज (23) के साथ महाराजगंज किसी रिश्तेदार के यहां दावत खाने गए थे। वापस लौटते समय लालानगर टोल प्लाजा के समीप छुट्टा पशु से बाइक जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण फखरुद्दीन की मौत मौके पर हो गई। वहीं पुत्र फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल फिरोज को अस्पताल भिजवाया। बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने फिरोज को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन