भदोही। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ जनपद इकाई के कर्मचारी सोमवार से 48 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठ गए। हरियांव बाइपास मार्ग स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अनशन पर बैठे कर्मियो की 18 सूत्री मांग हैं। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि हमारा वर्ष 2018 से ही समय समय पर धरना और आंदोलन चल रहा है। लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्य विद्युत परिषद का विघटन कर 9 निगमों का ग न करने का प्रयोग विफल हो चुका है। इसके फलस्वरूप पूर्ववर्ती समझौतों के अनुसार सभी ऊर्जा निगमों को समायोजित कर उत्तर प्रर्दिाज्य विद्युत परिषद बोर्ड के पुनर्गठन की मांग प्रमुख है। 14 जनवरी 2021 के बाद कारपोरेशन में सेवायोजित कर्मियों का पूर्ववर्ती परिषदीय कर्मचारियों को अनुमन्य पुरानी पेंशन व्यवस्था की तरह पेंशन की बहाली की भी मांग हो रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुल 18 मांगे लंबित है।धरने में ओमकार पटेल, रंजीत हलवाई, राम श्रृंगार, दिनेश मौर्य, नरेंद्र मौर्य, महिपाल यादव, उमाशंकर, संदीप यादव, लालबहादुर, राजकुमार, दिलेन्द्र पटेल, इंदल मौर्य, विजय गुप्ता, चंद्रहास कुशवाहा, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।