{"_id":"5db488ee8ebc3e93d965a532","slug":"farmers-will-get-30-thousand-per-month-for-gardening-bhadohi-news-vns4913106140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी के लिए किसानों को मिलेगा प्रतिमाह 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी के लिए किसानों को मिलेगा प्रतिमाह 30 हजार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। फलों पर महंगाई की मार को देखते हुए शासन ने किसानों की माली हालत सुधारने के लिए बुंदेलखंड एवं विंध्य बागवानी योजनांतर्गत प्रति माह 30 हजार रुपये देने की योजना बनाई है। उद्यान विभाग ने बागवानी योजना को सफल बनाने के लिए किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। उद्यान निरीक्षक महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत किसान एक हेक्टेयर रकबे में आम, अमरूद, आंवला, अनार, मुसम्मी, बेल, बेर, नींबू आदि फलदार पौधों को लगाकर देखभाल, सिंचाई, रोगों से बचाव करने पर बागवानी करने वाले कि सानों को प्रति माह 30 हजार रुपये विभाग तीन वर्षों तक सीधे खाते में भेजेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य होगा। बताया कि यदि बागवानी योजना सफल हो गई तो गरीब परिवार भी फलों के लिए परेशान नहीं रहेगा और अपने ही बाग से उत्पादन कर आय भी कर सकेगा।
अनुदान पर शुरू हुई आलू बीज की बिक्री
ज्ञानपुर। उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग में पंजीकृत किसानों को शासन की ओर से प्रति क्विंटल एक हजार रुपये का आलू बीज पर अनुदान दिया जा रहा है। पूर्व में यह दर 2745 रुपये निर्धारित थी, लेकिन खपत न होने के कारण शासन स्तर से एक हजार का अनुदान देकर 1745 रुपये निर्धारित कर दिया गया। अब तक सौ क्विंटल से अधिक आलू बीज किसानों में वितरण कराया जा चुका है।