फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers who share the share will also be able to sell paddy

बटाई पर खेती करने वाले भी बेच सकेंगे धान

Sat, 26 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers who share the share will also be able to sell paddy
ज्ञानपुर। एक नवंबर से शुरू हो रही धान की खरीद को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें धान खरीद से लेकर किसानों को समय से भुगतान आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि धान खरीद के लिए जिले में 22 केंद्र बने है। जिस पर 86 हजार 500 एमटी धान की खरीद होगी। उन्होंने कहा कि सरकार धान का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। 100 क्विंटल तक धान कोई भी बेच सकेगा। किसान के साथ ही बटाई पर खेती करने वाले भी पंजीकरण कराने के बाद केंद्रो पर धान का बेच पाएंगे। 100 क्विंटल से अधिक धान बेचने पर राजस्व विभाग सत्यापन करेगा। क्रय के 72 घंटे के अंदर किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जाए। अपरिहार्य परिस्थति में भी सात दिन में किसानों का भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बटाई पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को बढ़ी राहत दी है। नई क्रय नीति निर्धारण में बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी शामिल किया है, जिससे ऐसे किसान अपनी फसल सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे। अब तक सरकार की जो क्रय नीति थी उसमें सिर्फ जमीन धारक किसान की ही फसल को खरीदने का प्रावधान था, जिससे बटाई पर खेती करने वाले किसान सरकारी केंद्रों पर अपनी फसल बेचने से वंचित रह जाते थे। सरकार छोटे किसानों पर विशेष ध्यान दे रही है। डिप्टी आरएमओ श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि क्रय केंद्रों पर महिला कृषकों से धान क्रय को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उनको केंद्रों पर टोकन व्यवस्था से मुक्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक पांच हजार 820 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण करा लिया है। बताया कि पिछले साल 26 क्रय केंद्रों पर एक लाख 12 हजार एमटी धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed