फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers were taught the methods of cultivating dragon fruit and strawberries.

Bhadohi News: किसानों को बताया ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी की खेती का तरीका

Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers were taught the methods of cultivating dragon fruit and strawberries.
पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित उद्यान विभाग कार्यालय परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें 48 किसानों को आधुनिक खेती करने के तौर-तरीके बताए गए। ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। साथ ही ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और टिश्यूकल्चर केला आदि जैसी फसलों की खेती करने के तरीके बताए। किसान परंपरागत खेती धान, गेहूं को छोड़ कर आधुनिक खेती की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इसमें कम लागत में बेहतर मुनाफा किसान कमा रहे हैं। जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू है। किसान सिमांत मिश्रा करीब एक बीघा में खेती कर रहे हैं। एक ड्रैगन फ्रूट बाजार में 120 रुपये से अधिक बिकता है। यह डेंगू मरीजों का प्लेटलेट बढ़ाने में काॅफी कारगर साबित होता है। इस मौके पर फिरोज अहमद, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, सुभाष सिंह, प्रकाश गुप्ता, नीरज कुमार पांडेय, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed