फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers should take steps towards horticulture, they will become prosperous

Bhadohi News: औद्यानिक खेती की तरफ कदम बढ़ाएं किसान, होंगे समृद्ध

Sun, 31 Aug 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers should take steps towards horticulture, they will become prosperous
होलपुर के पैक हाउस में आयोजित किसान गोष्ठी में किसान से संवाद करते राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सि
कौलापुर (भदोही)। एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत होलपुर स्थित पैक हाउस में शनिवार को जिला स्तरीय किसान गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया गया। इसमें औद्यानिक और जैविक खेती पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि उद्यान, कृषि विपणन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को औद्यानिक खेती में संभावनाएं तलाशनी होंगी। इस समय आधुनिक खेती फायदे का सौदा साबित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ औद्यानिक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना चाहिए। केवल एक बीघा भूमि पर औद्योगिक खेती की शुरुआत करें। सरकार किसानों को निशुल्क सुविधाएं और सब्सिडी उपलब्ध कराती है। इसका लाभ किसानों को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूलों और औषधीय पौधों की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। पानी की कमी को देखते हुए ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक तकनीक अपनाने की जरूरत है। कम क्षेत्रफल में अधिक उपज लेने की दिशा में प्रयास करना समय की मांग है। उन्होंने एफपीओ त्रिसागर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से दुबई भेजी जाने वाली एक एमटी भिंडी के वाहन को रवाना किया। इसके बाद निर्मित हाईटेक नर्सरी (शाकभाजी पौध उत्पादन) का उद्घाटन किया और पीएमएफएमई योजना में छह उद्यमियों को एक करोड़ 19 लाख के चेक बांटे। मौके पर प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर उन्होंने किसानों से संवाद किया। सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक विपुल दूबे, दीनानाथ भाष्कर ने भी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने किसानों को विभाग में संचालित समस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा के वैज्ञानिक डाॅ. विश्वेंदु द्विवेदी ने प्रतिकूल मौसम में ग्रीन हाउस/पाॅली हाउस में शाकभाजी की बेहन तैयार करने की वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजित कुमार चतुर्वेदी ने शाकभाजी की उन्नत खेती, डाॅ. आरपी चौधरी ने औद्यानिक फसलों में जैविक खादों के महत्व एवं शाकभाजी की तुड़ाई प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, प्रदीप सिंह, हौसिला पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed