फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers' respect increased, women were safe

किसानों का सम्मान बढ़ा, महिलाएं हुई सुरक्षित

Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers' respect increased, women were safe
ोढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत का स्वागत करते पदाधिकारी? - फोटो : BHADOHI
मोढ़। सूबे की सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को चरितार्थ किया। जाति-धर्म से हटकर सभी का विकास किया। इसके चलते 2022 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

वह शनिवार को मोढ़ में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला था। घर से निकलने में महिलाएं हिचकती थीं, लेकिन अब रात के 12 बजे भी महिलाएं कहीं भी आने-जाने से नहीं डरतीं। मुख्यमंत्री ने सूबे से डर का माहौल समाप्त किया। माफिया और अपराधी या तो जेल में हैं, या वह सूबे को छोड़ चुके हैं। सरकार ने किसानों का कर्जमाफ किया, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से उनका सम्मान बढ़ा रही है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि 2022 में भाजपा की सरकार बनाकर प्रदेश को विकास की राह पर अग्रसर करें। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल, पिछड़ा मोर्चा के मंत्री विजय मौर्य, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रूपधारी पाल, विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, चेयरमैन भदोही अशोक जायसवाल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed