फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers protest against frequent power cuts.

Bhadohi News: लगातार बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against frequent power cuts.
सुगंधपुर में बिजली कटौती से परेशान होकर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के कोईरौना फीडर से संबंधित कई गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने रविवार को सुगंधपुर गांव में प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग के कारण मशीनें, सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रही हैं। इससे धान की फसल की सिंचाई के लिए किसानों के सामने संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

इन दिनों गोपीगंज विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कोइरौना फीडर से जुड़े 12 गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहती है। इससे रातों की नीद उड़ गई है। दिन में लो-वोल्टेज और रात में कटौती से समस्या बढ़ गई है। 24 घंटे में 12 बार कटौती और 15 बार ट्रिपिंग हो रही है। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने बताया कि मौसम की बेरुखी और दूसरी ओर कटौती के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कटौती बंद नहीं हुई किसान बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में कड़ेनाथ पांडेय, पप्पू पांडेय, भोलानाथ पांडेय, जगदीश पांडेय, काशीनाथ पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed