फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers met with XEN of canal block

नहर प्रखंड के एक्सईएन से मिले किसान

Wed, 14 Jul 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers met with XEN of canal block
भदोही। अखिल भारतीय किसान सभा के नेताओं ने मंगलवार को ज्ञानपुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता पुष्पेंद्र सिंह से मिलकर नहर में पानी छोड़ने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने बृहस्पतिवार तक पानी छोड़े जाने का आश्वासन लोगों को दिया। वापस लौटे किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि बृहस्पतिवार तक पानी का इंतजार करने के बाद यदि आश्वासन पूरा न हुआ तो शुक्रवार से धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल इंद्रदेव पाल ने कहा कि धान की रोपाई का समय चल रहा है और विडंबना है कि भदोही राजवाहा सूखा पड़ा है। इसकी सफाई भी नहीं कराई जा सकी है। लोगों ने चिंता जताई कि इस बार असमय बारिश हुई और जब बारिश की आवश्यकता है तो अब तक बारिश नहीं हो रही है। लोगों ने लो वोल्टेज की भी समस्या बताई और यह भी कहा कि यदि विभाग ने नहर में पानी न छोड़ा तो इस वर्ष की फसल नुकसान हो जाएगा। अभियंता द्वारा 15 जुलाई तक पानी छोड़ने के आश्वासन पर कहा गया कि 15 जुलाई तक इंतजार के बाद नहर विभाग कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथ मौर्य, प्रेमबहादुर, चंद्रेश त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश, रामचंद्र पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed