{"_id":"6057872e8ebc3e8d2901d35a","slug":"farmers-inspired-for-modern-farming-bhadohi-news-vns5811901165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक खेती के लिए किसानों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक खेती के लिए किसानों को किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। किसान कल्याण मिशन के तहत रविवार को जिले के सभी छह ब्लॉकों में कृषि विभाग की ओर से कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। किसानों को आधुनिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। दुर्गागंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज ने किसानों के हित के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। योजनाओं को धरातल पर लाने की जरूरत है। कृषि उपनिदेशक अरविंद सिंह ने कहा कि खेतीबारी के लिए किसानों को रोटावेटर, थ्रेसर, रीपर, मिनी राइस मील, सीड ड्रिल, हैप्पी सीडर आदि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है। इस मौके पर लालजी पांडेय, जीत नारायण शुक्ला, संतोष कुमार ,बीटीएम हरिशंकर बिंद, सुभाष चंद्र बिंद, रामेश्वर सिंह आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक सभागार में किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सरकार की योजनाएं गिनाईं। इस मौके पर प्रभारी बीडीओ जयकेश त्रिपाठी, पारसनाथ सिंह, सूरज कुमार सिंह, अवधेश कुमार, राजकुमार यादव आदि रहे। ऊंज संवाददाता के अनुसार, डीघ ब्लॉक में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने किसानों से आधुनिक खेती करने के लिए जोर दिया। कहा कि आधुनिक खेती से किसान अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी सुशील तिवारी ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। हरिप्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद यादव, उषा देवी, शकुंतला देवी को पुरस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर अशोक कुमार मौर्य, शिशिर दूबे, जटाशंकर शुक्ला, विधान चंद्र, सुरेश सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर अशोक कुमार मौर्य, शिशिर दूबे, जटाशंकर शुक्ला, विधान चंद्र, सुरेश सोनी आदि रहे।