फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers increase their income with modern farming

आधुनिक खेती से किसान बढ़ाएं अपनी आय

Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers increase their income with modern farming
देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती बृहस्पतिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में किसान दिवस के रूप में मनायी गई। इस दौरान किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें कृषि कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद और जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने स्टालों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसान उसका फायदा उठाकर अपनी स्थिति बेहतर कर सकते हैं। भदोही विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक और जैविक खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि जैविक खेती करें। उप निदेेशक कृषि अरविंद सिंह ने अनुदानित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गेहूं, धान, सरसों सहित अन्य फसलों में बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, फल एवं खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed