फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmer shot dead Five hundred meters away from home fire in head chest and back in Bhadohi

भदोही में किसान की गोली मारकर हत्या: घर से पांच सौ मीटर दूर दिया घटना को अंजाम, सिर, सीना और पीठ में मारी गोली

Sat, 01 Jan 2022 10:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 Jan 2022 10:19 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि हत्या करने वाला आरोपी गांव का ही है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। साथ ही कहा कि वह किसान से पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बात करने के लिए आ रहा था।

विज्ञापन
Farmer shot dead Five hundred meters away from home fire in head chest and back in Bhadohi
लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा कुकरौठी गांव में शनिवार देर शाम एक किसान की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना किसान के घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कॉरपेट सिटी से सटे डुड़वा कुकरौठी गांव निवासी पंचबहादुर पटेल(45) पुत्र स्व. दूधनाथ पटेल घर से करीब ढाई सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत पर रोज की तरह शनिवार की शाम को भी पंपसेट चलाने के लिए गए थे। वहीं पर एक व्यक्ति बाइक से आया और पंचबहादुर को कुछ देर बात करने के बाद लेकर चला गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब पंचबहादुर के भतीजे संजय पटेल सीवान (सुनसान स्थान) की ओर गए तो वहां पंचबहादुर खून से लथपथ गिरे पड़े थे। उनके सिर, सीने और पीठ में गोली मारी गई थी। संजय अपने करीबी लोगों को बुलाकर चाचा को लेकर एक निजी अस्पताल गए, वहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पंचबहादुर की चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं। वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना के बाद परिजों में मातम छा गया। थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या करने वालों के बारे में पता लगवाया जा रह है।

कई दिन से कर रहे थे रेकी
पंचबहादुर की हत्या के मामले में मशीन पर साथ रहने वालों ने बताया कि जो व्यक्ति शनिवार की शाम को पंचबहादुर को लेने के लिए आया था, वह तीन-चार दिनों से आ रहा था। उनका कहना था कि वह पंचबहादुर के साथ बैठकर इधर-उधर की बात करता था। तब किसी को किसी अनहोनी की आशंका भी नहीं थी। शनिवार की शाम को आया और कहीं जाने की बात कहकर पंचबहादुर को साथ लेकर चला गया। जहां हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed