फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Famous Ramlila of Bhadohi Nagar from tomorrow

Bhadohi News: भदोही नगर की प्रसिद्ध रामलीला कल से

Wed, 10 Sep 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Famous Ramlila of Bhadohi Nagar from tomorrow
भदोही। श्री रामलीला समिति भदोही की मंगलवार को मेन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में बैठक हुई। बैठक में नगर में 11 सितंबर से शुरू होने वाले रामलीला की तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। महामंत्री सतीश गांधी ने बताया कि भदोही की रामलीला का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। सभी से अपेक्षा की कि बृहस्पतिवार 11 सितंबर की शाम श्री रामलीला के शुभारंभ के मौके पर मर्यादपट्टी रामलीला मैदान में उपस्थित रहें।महामंत्री ने बताया कि रामलीला के मंचन के लिए मथुरा वृंदावन के कलाकार आ रहे हैं। रामलीला शुरू होने के बाद 15 सितंबर 2025 को श्री राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रजपुरा चौराहे से चल कर रामलीला मैदान मर्यादपट्टी पहुंचेगा। इसके बाद 22 सितंबर को मर्यादपट्टी में रामलीला समाप्त होकर श्री रामलीला मैदान रजपुरा में शुरू हो जाएगा। 2 अक्तूबर को विजयदशमी मैदान रजपुरा भदोही में श्री राम और रावण के बीच युद्ध होगा। अगले दिन 3 अक्तूबर को रात 12 बजे रजपुरा चौराहा से भरत मिलाप शोभायात्रा चलेगी जो मेंनरोड, मर्यादपट्टी, कटरा बाजार होते श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न होगा। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पन्नालाल यादव, विनीत बरनवाल, राजेश जायसवाल, अजय गुप्ता, सुभाषचंद्र मौर्य, अरविंद मौर्य, धर्मराज गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed