फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Family awaiting compensation in bhadohi

मुआवजे के इंतजार में परिवार,प्रशासन मौन

Thu, 13 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Family awaiting compensation in bhadohi
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरेझम्मन गांव में आश्वासन के चार माह बाद भी पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिल सका। मुआवजा संग आवास निर्माण का इंतजार आज भी परिवार कर रहा है। जिला और तहसील प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पीड़ित प्रमोद कुमार पुत्र शिवप्रताप ने कहा कि 27 सितंबर 2019 को पक्के मकान पर अकाशीय बिजली गिरने के कारण दीवारे फट गई थी और शार्टसर्किट से आग लगने से लाखों की क्षति हुई थी। इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। तहसील प्रशासन ने राजस्व कर्मियों से स्थलीय निरीक्षण कराकर नुकसान की रिपोर्ट मांगी, लेकिन चार माह बाद भी न मुआवजा मिल पाया और न आवास। आज भी पूरा परिवार जर्जर मकान में रहकर समय काट रहा है जिन्हें हर पल किसी न किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। परिवार के राजेश, कृष्णकुमार, विभा सिंह, पिंकी, सिटी, मन्नू, शिवा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि क्षति की पूर्ति कराने के लिए प्रयास जारी है शीघ्र ही पीड़ित परिवारों के खाते में मुआवजे की धनराशि पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed