फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Explanation summoned from two tehsildars

दो तहसीलदारों से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Explanation summoned from two tehsildars
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की बैठक हुई। इसमें वसूली में फिसड्डी विभागों को अल्टीमेटम दिया गया। साथ ही ज्ञानपुर और औराई के तहसीलदार से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली पूरी करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी राजस्व वसूली में हीलाहवाली करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिट्टी व बालू खनन में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं होने पर तहसीलदार ज्ञानपुर और औराई से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब कर लिया। उन्होंने खनन अधिकारी को निर्देश दिया कि बालू और मिट्टी की अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाएं। उन्होंने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की हिदायत दी। सुरियावां और भदोही नगर निकाय में कम वसूली पर भी उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि इस माह में ग्राम समाज की जमीन पर बने मकानों को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। तहसीलों में लंबित भूमि विवादों, मुकदमों का निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप वादों के निस्तारण की हिदायत दी। उन्होंने राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों आदि से हटाये गए अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर विस्तार से चर्चा की। टॉप टेन बकायेदारों से शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने टॉप टेन बकाएदारों की लिस्ट तहसील में चस्पा करने का निर्देश दिया। वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, नगर विकास, वन विभाग, खनन, कृषि विपणन/मंडी समिति, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप समय से राजस्व वसूली करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed