फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Explanation sought from two including MD in negligence

लापरवाही में एमडी समेत दो से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from two including MD in negligence
उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के अध्यक्ष राम चंद्र यादव और सदस्यों ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निर्माण कार्य की गति ठीक न होने पर सेतु निगम के एमडी संग दो अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि 31 दिसंबर तक सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण कराकर लोकार्पण कराएं। संयुक्त समिति के अध्यक्ष राम चंद्र यादव ने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। अधीनस्थों के भरोसे कोई काम न छोड़ें। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कहा। कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण इकाई के एमडी और यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के एई से स्पष्टीकरण मांगा। जल निगम की समीक्षा में नाला निर्माण का कार्य और अमृत योजना के बारे में जाना। जिसमें बताया गया कि जमीन विवाद के कारण काम शुरू नहीं हो सका। विद्युत विभाग की समीक्षा में एक्सईएन को जर्जर तार और पोल को हटाकर नए लगवाने के लिए कहा। इस मौके पर सुल्तानपुर के विधायक सूर्यभान सिंह, सरेनी रायबरेली के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, कौशांबी के लालबहादुर, अंबेडकर नगर से विधायक संजू देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक भदोही रवींद्र नाथ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed