{"_id":"62545a6145c0d832da5f01f0","slug":"explanation-sought-from-mining-and-forest-department-on-low-revenue-recovery-bhadohi-news-vns647809066","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली कम होने पर खनन और वन विभाग से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली कम होने पर खनन और वन विभाग से मांगा स्पष्टीकरण
कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की बैठक लेती डीएम आर्यका अखौरी।
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तहसीलों के टॉप-10 बकायेदारों, विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली, लक्ष्य, पूर्ति और ओवरलोडिंग, अवैध खनन, अवैध परिवहन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। राजस्व वसूली वार्षिक लक्ष्य के अनुसार न होने पर खनन और वन विभाग के अधिकारियों से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि राजस्व वसूली में सुस्ती करने वाले अधिकारियों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने ओवरलोडिंग रोकने के लिए राजस्व और खनन विभाग को पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि थानों में परिवहन व खनन विभाग द्वारा पकड़े गए वाहनों का एसओपी जारी कराते हुए नीलामी करायी जाए। खनन अधिकारी को जनपद में बालू व मिट्टी की अवैध खनन को अविलंब नियंत्रित करने का निर्देश दिया। सभी उप जिलाधिकरियों को निर्देश दिया कि इस माह के अंत तक तहसीलों में लंबित भूमि विवादों, मुकदमों को निस्तारण कराए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। लंबित राजस्व वादों का निस्तारण शीघ्र किया जाए। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त कीं। राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, पौधरोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों आदि से हटाए गए अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर चर्चा की। टॉप टेन के बकायेदारों से वसूली शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी सूची तहसील में चस्पा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।