फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Explanation sought from 17 including 10 teachers missing from schools

स्कूलों से गायब 10 शिक्षकों समेत 17 से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 20 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 17 including 10 teachers missing from schools
ज्ञानपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्कूल खुल चुके हैं। इसी के साथ स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति भी अनिवार्य हो गई है, लेकिन अधिकतर शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र बिना सूचना के स्कूल नहीं आ रहे हैं। नए बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह और मंडल समन्वयक एमडीएम राकेश तिवारी के निरीक्षण में 10 शिक्षक, चार अनुदेशक और तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सभी को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण ने मंगलवार को बैराखास, कोइलरा, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंसापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक दिनेश गुप्ता, अनुदेशक प्रिया श्रीवास्तव अनुपस्थित रहीं। इसके पूर्व सोमवार को औराई के चकलाला, विक्रमपुर कला, लक्षमणिया, ढोढ़वा के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट स्कूल को देखा। जहां अनुदेशक कृष्ण कुमार यादव, प्रिया श्रीवास्तव, पूनम देवी, शिक्षिका मृदुला गुप्ता, मंजूलता सिंह, जितेंद्र कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार, विनय कुमार सिंह, संगीता यादव अनुपस्थित रहे। मंडल समन्वयक एमडीएम राकेश तिवारी ने भी सोमवार को भदोही ब्लॉक के ममहर, दरूनहां, मूसी और डीघ के सीखापुर स्कूल को देखा। जहां शिक्षामित्र अनुलेश कुमार, उमाशंकर पटेल, सीमा राय, शिक्षक बृजेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह गायब मिले। मंडल समन्वयक की रिपोर्ट पर बीएसए ने सभी शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों से 26 जुलाई तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। चेतावनी दिया कि जवाब न मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed