फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expected development could not be done in 23 years

23 साल में भी नहीं हो सका अपेक्षित विकास

Fri, 30 Jun 2017 01:06 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Fri, 30 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मखमली कालीनों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध भदोही जिला 30 जून को 23 साल का हो जाएगा। आज ही के दिन 1994 में वाराणसी से 65वें जिले के रूप में अलग होकर जिला अस्तित्व में आया । लगभग ढाई दशक के कालखंड में जिले ने विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए कई हालात देखे। विकास की इबारतें भी लिखीं। हालांकि विकास को अपेक्षित गति नहीं मिल सकी। कालीन उद्योग को लालच की घुसपैठ ने जहां खोखला कर दिया, वहीं कई उद्यम बंद हो गए। अब जिले को विकास के पथ पर अग्रसर बनाते हुए इसे चिरयौवन देने की चुनौती है।
विज्ञापन

लंबे प्रयास के बाद 30 जून 1994 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भदोही को वाराणसी से अलग कर नया जिला बनाया था। लेकिन, बाद में मायावती सरकार ने इसका नाम संत रविदास नगर रख दिया था फिर छह दिसंबर 2014 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुन: जिले का नाम भदोही रख दिया। यह जिला ऽकारपेट सिटी ऽ के नाम से विश्व में प्रसिद्ध है। यह प्रदेश के सबसे छोटे जिले में गिना जाता है। जिले की सीमा इलाहाबाद, जौनपुर, वाराणसी, मीरजापुर की सीमाओं को स्पर्श करती है। जिले के कालीन कारोबार का इतिहास काफी पुराना है। जिले में तकरीबन 4500 करोड़ का कालीन कारोबार होता है। ज्यादा मुनाफा की लालच में कम गुणवत्ता वाले यार्न के इस्तेमाल से भदोही के हस्तनिर्मित कालीनों की पिछले कुछ वर्षों के दौरान विदशों में मांग घटी थी। इससे उद्योग पर असर पड़ा। इसी तरह औराई की चीनी मिल, इंदिरा मिल, कंबल कारखाना आदि पर भी ग्रहण लगता गया।  
विज्ञापन

1056 वर्ग किमी. क्षेत्रफल वाले इस जिले की जनसंख्या 2011 के मुताबिक 1,578,213 है। ज्ञानपुर औराई, भदोही तीन तहसील मुख्यालयों के अधीन डीघ, अमोली, सुरियावां, ज्ञानपुर औराई और भदोही विकास खंड कर्यालय हैं। इलाहाबाद के हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र बनाने वाले इस जनपद में तीन विधानसभा क्षेत्र ज्ञानपुर, औराई और भदोही हैं। यह जिला गंगा के मैदानी इलाके में बसा हुआ है। इसका दक्षिणी सीमा में गंगा नदी है। जिले के उत्तर में जौनपुर पूर्व में वाराणसी और मिर्जापुर, दक्षिण और पश्चिम में इलाहाबाद स्थित है। सबसे प्रसिद्ध गंगा घाट रामपुर का घाट है। गंगा से तीनों दिशाओं से घिरा कोनिया क्षेत्र जैसे प्राकृतिक क्षेत्र इस जिले में आते है। बाबा हरिहर नाथ मंदिर (ज्ञानपुर), सीता समाहित स्थल (सीतामढ़ी), बाबा गंगेश्वरनाथ धाम (इटहरा), इत्यादि यहां के प्रमुख मदिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला एक नजर में
---------------------------------------------------
जनसंख्या-   1578213  (2011 की जनगणना के मुताबिक)
क्षेत्रफल-   1056 वर्ग किमी.
साक्षरता- लगभग 67 प्रतिशत
जिला मुख्यालय- ज्ञानपुर
तहसील- 03 ( भदोही, औराई, ज्ञानपुर)
ब्लाक-  06 (भदोही, औराई, ज्ञानपुर, सुरियावां, डीघ और अभोली)
ग्राम पंचायतें- 561
लोकसभा-  01 (भदोही)
विधानसभा- 03 (भदोही, ज्ञानपुर, औराई)
पुलिस थाने- 09
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed